- शानदार रिश्ते चाहिए तो उन्हें गहराई से निभाईये लाजवाब मोती कभी किनारे पर नहीं मिलते |
2. किसने किसका सुकून लूटा है यह सब कहने की बात है अरे आजकल तो हर इंसान ही झूठा है |
3. देखकर दर्द किसी का आपकी जो आह निकल जाती है इतनी सी ही बात तो आपको इंसान बनाती है |
4. जिंदगी में अपना अकेलापन कुछ इस कदर भी अपनाइए कि पैसे खत्म हो गए हैं यह खबर रिश्तेदारों में फैलाईये |
5. जिंदगी में कुछ ऐसा कीजिए कि काम दोनों का चलता रहे आँधियाँ भी चलती रहें और दिया भी जलता रहे |
6. हर एक कठिनाई जिससे आप मुँह मोड़ लेते हैं वह हमेशा भूत बनकर आपकी नींद में बाधा डालेगी ही डालेगी |
7. अपनों का साथ बहुत आवश्यक है सुख हो तो बढ़ जाता है और दुःख हो तो बँट जाता है |
8. अब किसको दें अच्छा बनने का मशवरा जब शराफत से हमें ही कुछ ना मिला |
9. मर्यादा में रहकर भी खूबसूरत लगा जा सकता है उसके लिए छोटे कपड़े पहनना जरूरी नहीं |
10. वज़ह छोटी और नुकसान बड़ा उसका नाम है क्रोध |
11. साफ दिल और साफ बातें हर किसी को रात नहीं आते |
12. सही मौके पर खड़े होकर बोलना एक साहस है उसी प्रकार खामोशी से बैठकर दूसरों को सुनना भी एक साहस है |
13. पर्सनैलिटी कैसी है क्या महत्वपूर्ण नहीं है मेंटालिटी कैसी है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है |
14. जिंदगी व्हाट्सएप के लास्ट सीन जैसी है सबको अपनी छिपानी तो है लेकिन दूसरों की भी देखनी है |
15. कुछ मोड़ बुरे ही आएंगे रास्ते में बस आप हडबडाकर इंसानियत मत खोना सस्ते में |
16. टूट जाता है गरीबी में वो रिश्ता जो खास होता है हजारों यार बनते हैं जब पैसा पास होता है |
17. अगर आप दुखी हैं तो इसका कारण कोई और नहीं आप खुद ही हैं |
18. बिजी होकर भी बिजी ना बताना और बिजी होते हुए भी बिजी बताना रिश्तो की गहराइयाँ बता देता |
19. रिश्ते और रास्ते एक सिक्के के दो पहलू हैं कभी रिश्ते निभाते हुए रास्ते बदल जाते हैं तो कभी रास्तों पर चलते हुए रिश्ते बन जाते हैं |
20. इंतजार वो जहर हैजिसे पिलाने वाले को कोई सजा नहीं मिलती मगर पीने वाला हर साँस में ना जाने कितनी बार मरता है |
21. लहजे में बदजुबानी और चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं जिंनके खुद के वहीखाते बिगड़े रहते हैं वह आपका हिसाब लिए चलते हैं |
22. आप अपनी कमाई के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से गरीब होते हैं |
23. दुनिया में किसी पर भी हद से ज्यादा निर्भर ना रहें क्योंकि जब आप किसी की छाया में होते हैं तो आपको अपनी ही परछाई नहीं दिखती |
24. बुरा वक्त आपको जिंदगी के उन सभी सच से सामना करवाता है जिनका अच्छे वक्त में आपने कभी ख्याल भी नहीं किया होता |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे, आपको ये कुछ सच्ची अनमोल और गहरी बातें | Best MotivationaL Morning Quotes by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते |