1. जिंदगी क्या है ? जीवन की आधी उम्र तक पैसा कमाया पैसा कमाने में इस शरीर को खराब किया, बाकी आधी उम्र तक उसी पैसे को शरीर ठीक करने में लगाया अंत में ना शरीर बचा न पैसा |
2. किसी शमशान के बाहर लिखी कुछ खूबसूरत लाइनें कि मंजिल तो तेरी यही थी बस जिंदगी गुजर गई आते -आते क्या मिला तुझे इस दुनिया से अपनों ने ही जला दिया तुझे जाते जाते |
3. दौलत की भूख ऐसी लगी इंसानों को कि वह कमाने निकल गए जब दौलत मिली तो हाथ से रिश्ते निकल गए बच्चों के साथ रहने की फुर्सत ना मिल सकीऔर फुर्सत मिली तो बच्चे कमाने निकल गए |
4. कितना अजीब है मानव का भी जीवन कि 84 लाख जीवो में मानव ही है है जो धन कमाता है लेकिन हैरत देखिए कि अन्य कोई जीव कभी भूखा नहीं मरा और मानव का कभी पेट भी नहीं भरा |
5. जिंदगी भी उसी के साथ खेल खेलती है जो खिलाड़ी बेहतरीन होता है |
6. कभी कभी किसी से रिश्ता कुछ ऐसा बंध जाता है कि हर चीज से पहले बस उसी का ख्याल आता है |
7. तू कर ले हिसाब अपने हिसाब से ऊपर वाला ले का हिसाब अपने हिसाब से |
8. बुरे में अच्छा ढूंढिए तब तो कोई बात बने क्योंकि अच्छाई में बुराई ढूंढना तो दुनिया का रिवाज है |
9. इंसान का बड़प्पन उसकी हैसियत नहीं कि उसकी इंसानियत तय करती है |
10. दूसरों की परेशानियों का आनंद कभी ना लेना बंदे क्योंकि भगवान तुझे वही गिफ्ट देता है जिसमें तुझे आनंद मिलता है |
11. वक्त का खास होना जरूरी नहीं है बल्कि खास लोगों के लिए वक्त होना जरूरी है |
12. अच्छे दोस्त उन सितारों की तरह होते हैं जो भले ही रोशनी में दिखाई ना देते हो पर रहते हमेशा साथ ही हैं |
13. किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की वह जब भी निकलती है तो सभी अंधकारों को मिटा देती है |
14. अपनापन झलकता है जिनकी बातों में वह बस कुछ ही लोग होते हैं लाखों में |
15. किसी गरीब से क्या खूबसूरत बात सुनने मिली है कि खुशियों के लिए क्यों करें किसी का इंतजार अरे हम ही तो हैं हमारे जीवन के शिल्पकार चलो आज मुश्किलों को हराते हैं और दिन भर मुस्कुराते हैं |
16. मन ऐसा रखिए कि किसी को बुरा ना लगे, दिल ऐसा रखिए कि किसी को दुख ना हो और रिश्ता ऐसा रखिए कि उसका अंत ना हो |
17. कोई भी व्यक्ति हमारा मित्र या शत्रु बनकर इस संसार में नहीं आता हमारा व्यवहार और हमारे शब्द ही लोगों को हमारा मित्र और शत्रु बना देते हैं |
18. जिस इंसान के सच्चे होने की गवाही आपका दिल दे वह इंसान आपके लिए कभी भी गलत नहीं हो सकता |
19. किसी की सलाह से रास्ते जरूर मिलते हैं पर मंजिल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है |
20. जब बिना भाई के साथ के रावण हार सकता है और भाई के साथ से श्री राम जीत सकते हैं तो आप किस घमंड में हैं सदा साथ रहिए और कोशिश कीजिए कि आपका परिवार कभी ना टूटे |
21. किसी भी मोड़ पर अगर आपको कोई बुरा लगता है तो जमाने को बताने से पहले एक बार उसे जरूर बता दीजिएगा क्योंकि बदलना उसे है ज़माने को नहीं |
22. अरे कोई कभी समझ ही नहीं पाएगा आपको क्योंकि आप अपने हादसों के अकेले ही गवाह होते हैं |
23. ध्यान रहे की रिश्तो को शब्दों का मोहताज ना बनाइए अगर अपना कोई खामोश है तो खुद ही आवाज लगाइए |
24. प्रार्थना और विश्वास दोनों ही अदृश्य हैं परंतु दोनों में इतनी ताकत है कि वह नामुमकिन को भी मुमकिन बना देते हैं |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे, आपको ये कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं |