- कर्म की गठरी लाद के जग में फिरे इंसान, जैसा करे वैसा भरे विधि का यही विधान, कर्म करे किस्मत बने जीवन का यही मर्म, प्राणी तेरे भाग्य में तेरा अपना कर्म |
2. यह कलयुग है साहब यहां झूठे को स्वीकार किया जाता है और सच्चे का शिकार किया जाता है |
3. संपन्नता मन की अच्छी होती है धन की नहीं क्योंकि धन की संपन्नता अहंकार देती है और मन की संपन्नता संस्कार देती है |
4. अपने अमूल्य संबंधों की तुलना कभी भी पैसों से मत कीजिएगा क्योंकि पैसे तो केवल दो ही दिन काम आएंगे लेकिन संबंध जिंदगी भर काम आएंगे |
5. जरा सलीके से बटोरना बुझे दीयों को दोस्तों क्योंकि इन्होंने अमावस्या की अंधेरी रात में हमें रोशनी दी थी किसी को जलाकर खुश होना तो अलग बात है लेकिन उन्होंने तो खुद को जला कर हमें खुशी दी थी |
6. मन तो सभी के पास होता है लेकिन बड़े ही आश्चर्य की बात है कि मनोबल बस कुछ ही लोगों के पास होता है |
7. ज्ञान के बाद यदि अहंकार का जन्म होता है तो वह जहर है लेकिन उसी ज्ञान के बाद यदि नम्रता का जन्म होता है तो वह अमृत है |
8. कभी खुद हंसो और कभी दूसरों को हंसा लो जिंदगी छोटी सी ही तो है बस ऐसे ही बिता लो |
9. कोई वस्तु हो या व्यक्ति वह हमें खोजने से नहीं मिलता ” खो “जाने से मिलता है |
10. यदि आप किसी चीज को पसंद नहीं करते हैं उसे बदल दीजिए और यदि आप उसे नहीं बदल सकते हैं उसके प्रति अपना रवैया बदल दीजिए |
11. Impossible को गौर से देखिए तो वह खुद कहता है “I am Possible” बस देखने का नजरिया बदल दीजिए और नामुमकिन को मुमकिन कीजिए | उदास होने के लिए तो पूरी उम्र पड़ी है अरे आप तो केवल नजरें उठाइए सामने जिंदगी खड़ी है |
12. ईश्वर से एक व्यक्ति ने हे ईश्वर आप भी बहुत कमाल करते हैं किसी को बेहद खूबसूरत तो किसी को बदसूरत बना देते हैं आखिर ऐसा क्यों करते हैं? सभी को सुंदर बनाने में आपका क्या जाता है ? इस पर भगवान ने कहा कि जब मैं मिट्टी गूंथता हूं तो सुंदरता और कुरूपता का अनुपात सभी के लिए बराबर ही लेता हूं परंतु किसी में सुंदरता बाहर रह जाती है और किसी में अंदर |
13. ना आस्तिक बनिए, ना नास्तिक बनिए, केवल वास्तविक बनिए जो अच्छा लगे उसे ग्रहण कीजिए बुरा लगे उसे त्याग दीजिए फिर चाहे वह धर्म हो कर्म हो या इंसान हो |
14. तकलीफ होने पर जो इंसान सबसे पहले याद आता है वह इंसान हमारे जीवन का सबसे कीमती इंसान होता है |
15. प्रेम कभी भी पुराना नहीं होता, प्रेम जैसा कोई खजाना नहीं होता, प्रेम रखता है दिलों को जवाँ हमेशा प्रेम में उम्र जैसा कोई पैमाना नहीं होता |
16. किसी की मदद करने के लिए धन की नहीं बल्कि एक अच्छे मन की आवश्यकता होती है |
17. झुक जाते हैं जो लोग आपके लिए किसी भी हद तक वह सिर्फ आपकी इज्जत ही नहीं करते बल्कि आपसे प्रेम भी बहुत करते हैं |
18. केवल सांसो का चलना ही जीवन नहीं है और ना ही केवल दिल का धड़कना जीवन है अरे जीवन तो एक साथ हर पल को जीने का नाम है |
19. तालाब कुएँ से सैकड़ों गुना बड़ा होता है, फिर भी व्यक्ति कुएं का ही पानी पीता है क्योंकि कुएं में गहराई और शुद्धता है और जहां गहराई है वहीं शुद्ध प्रेम है |
20. लड़की को पढ़ाने का क्या मतलब क्योंकि उसे शादी करके दूसरे घर चले जाना है लेकिन सच्चाई तो यह है कि जब आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तब केवल एक ही पुरुष शिक्षित होता है लेकिन यदि आप एक लड़की को शिक्षित करते हैं तो वह कई पीढ़ियों को शिक्षित करती है |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे, आपको ये कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं |