1. परोपकार अपनी प्रसिद्धि के लिए नहीं अपनी प्रसन्नता के लिए होना चाहिए |
2. नीचे झुक कर किसी को ऊपर उठाना इससे अच्छा व्यायाम दिल के लिए कोई नहीं है |
3. हर कोई सुख की चाबी ढूंढ रहा है पर सवाल यह है कि सुख को ताला किसने लगाया है |
4. एक बाप बेटी के लिए क्या क्या नहीं कर सकता जरा ध्यान से समझिएगा कि किसी व्यक्ति ने कहा यह जमीन उसकी है वह नहीं बेचेगा इस पर किसी दूसरे व्यक्ति ने कहा बेटी तो जवाँ होने दो उसकी वह भाव भी नहीं पूछेगा |
5. एक शानदार बात की बेटियां अगर किसी दुश्मन की भी हों तो भी आप उनके अच्छे नसीब की ही दुआ करें |
6. बातें नहीं काम बड़े करो क्योंकि लोगों को सुनाई कम और दिखाई ज्यादा देता है |
7. अपना हक कभी मांग कर तो देखो सारे रिश्ते बेनकाब हो जाएंगे और अपना हक छोड़ कर देखो सारे काँटे गुलाब हो जाएंगे |
8. जिसे कोई नहीं जानता उसे रब जानता है, खुद को अकेला ना समझ वह सब जानता है, वह जुबां पर आने से पहले दुआ की वजह जानता है |
9. जिनका स्वभाव अच्छा होता है उन्हें कभी प्रभाव दिखाने की आवश्यकता नहीं होती |
10. जीने वालों की कद्र कीजिए जनाब क्योंकि मरने वाला अपनी तारीफे कभी नहीं सुन सकता |
11. याद रखें कि हर चमत्कार केवल विश्वास ही कर सकता है वो चाहे तो पत्थर को भी भगवान कर सकता है |
12. चार वेदों का अर्थ ना जानो तो कोई बात नहीं परंतु समझदारी, जवाबदारी, वफादारी और इमानदारी इन चार शब्दों का मर्म जानो तो भी जीवन सार्थक हो जाए |
13. रिश्तो से अपेक्षा रखना स्वार्थ नहीं है मगर अपेक्षा के लिए रिश्ते रखना स्वार्थ है |
14. एक लाजवाब बात जो एक पेड़ ने कही कि हर रोज गिरते हैं हवा से पत्ते मेरे फिर भी हवाओं से बदले नहीं रिश्ते मेरे |
15. कुछ तो बहुत अच्छा जरूर है हम सभी में फिर जरा सी बुराइयों का हिसाब क्या रखना |
16. जो लोग काम करके आगे बढ़ना नहीं जानते वो लोग कान भर के ही आगे बढ़ने की फिराक में रहते हैं |
17. समस्या आने पर न्याय नहीं समाधान होना चाहिए क्योंकि न्याय में एक के घर दीप जलते हैं तो दूसरे के घर अंधेरा होता है मगर समाधान में दोनों के घर दीप जलते हैं |
18. गलत व्यक्ति कितना भी मीठा बोले वो एक दिन आपके लिए बीमारी अवश्य बनेगा और अच्छा व्यक्ति कितना भी कड़वा बोले वो एक दिन औषधि बनकर आपके काम आएगा |
19. जो आपकी बात काटने में अपनी बुद्धिमत्ता समझता हो, उससे किसी भी बहस में ना उलझने में ही बुद्धिमत्ता समझिए |
20. हार जाएं फिर भी ना घबरायें क्योंकि इस बार शुरुआत अनुभव से होगी |
21. हजार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है |
22. थोड़ा सा अपने आसपास के लोगों की भी फिक्र किया कीजिए अपनी दुआओं में थोड़ा उनका भी जिक्र किया कीजिए |
23. इस दुनिया में सब कुछ मूल्यवान हैं परंतु उसे पाने से पहले और खोने के बाद |
24. महफिल वह नहीं जहां चेहरों की तादाद हो अरे महफिल तो वह है जहां ख्याल आबाद हो |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे, आपको ये कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते |