1. हमारी उपलब्धियों में दूसरों का भी योगदान होता है क्योंकि समुंदर में भले ही पानी आपार होता है परंतु सच तो यही है कि वह पानी नदियों का उधार होता है |
2. कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है और कमजोर व्यक्ति बहाना |
3. अहंकार की आरी, लालच की कुल्हाड़ी अच्छे से अच्छे संबंधों को काट डालती है |
4. दिलों में नज़दीकियाँ बनाए रखना दूरियाँ अभी कुछ दिन और साथ रहेंगीं |
5. बुरा वक्त एक ऐसी तिजोरी है जहाँ से सफलता के हथियार मिलते हैं |
6. ज़माने का यह कैसा दस्तूर है लोग जिसकी कामयाबी नहीं रोक पाते हैं उसकी कमियाँ खोज खोज कर उसकी बदनामी जरूर शुरू कर देते हैं |
7. माँ-बाप के साथ हमारा सुलूक वह निबंध है जिसे हम लिखते हैं और हमारी संतान हमें पढ़कर सुनाती है |
8. जब बेअसर होने लगें मन्नतों के धागे तब समझो और इम्तिहान है इसके आगे |
9. केवल अपने इच्छाओं पर भरोसा रखो यकीनन जो तुम्हें खोएगा वह जरूर रोएगा |
10. सबको खुश रखना जिंदा मेंढ़कों को तोलने जैसा है एक को बैठाओ तो दूसरा कूद जाता है |
11. रखकर दिल पर पत्थर तैरना पड़ता है जिंदगी जीने की खातिर पल पल कितना मरना पड़ता है |
12. सरकार ने कहा दसवीं और बारहवीं से तो हम बचा लेंगे लेकिन तेरहवी से आप स्वयं बचें |
13. किसी संत ने ईश्वर से कहा कि हे ईश्वर क्यों सभी एक जैसे नहीं हो सकते ? क्यों आपस में लड़ते हैं ? क्यों पैसों के लोभ में पडके रिश्ते ही सूली चढ़ते हैं मैं एक ऐसे युग में जन्मा हूं जहां रिश्ते गहनों से सस्ते हैं जहां प्यार तुले है सोने में और अपनों के दुख पर अपने ही हंसते हैं |
14. भरोसा एक स्टीकर की तरह होता है क्योंकि यह दूसरी बार चिपकता तो है लेकिन उसमें वह पहले जैसी बात ही नहीं रहती |
15. चार दिन की है जिंदगी हंसी खुशी में काट लो मत किसी का दिल दुखाओ दर्द सबके बांट लो कुछ नहीं है साथ जाना एक नेकी के सिवा कर भला होगा भला गाँठ अपने बांध लो |
16. जब तक एक दूसरे की मदद करते रहेंगे तब तक कोई नहीं गिरेगा चाहे व्यापार हो, परिवार हो या फिर समाज |
17. अपनों से फोन पर बात करते रहें पाबंदी तो बाहर रोड पर निकलने में है |
18. कितने अच्छे होते हैं ऐसे भी कुछ बंधन, कोई डोर नहीं फिर भी बंध जाते हैं मन |
19. अपनी आलोचना को धैर्य से सुने यह हमारी जिंदगी का मैल हटाने में साबुन का काम करती है |
20. चाय और चरित्र जब भी गिरते हैं दाग जरूर लगाते हैं |
21. उसने एक बार कहा दोस्त हूं फिर मैंने कभी नहीं कहा व्यस्त हूं |
22. जीवन में समस्याएं आती जाती रहती हैं याद रखना सत्य की नाव मिलती है, डोलती है लेकिन डूबती कभी नहीं |
23. रिश्ते तो प्याज की तरह होते हैं जिसमें विश्वास और परवाह की कई परते हैं यदि आप इन्हें काटेंगे तो आंखें आँसुओं से ही भरेंगी |
24. बड़ा अजीब सा शौक रखता है यह ज़मान दिल तोड़ के कहता है जरा मुस्कुराना |
25. पल में खुश तो पल में रूठी है तू ,मेरी जिंदगी सचमुच कितनी झूठी है तू |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे, आपको ये कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते |