1. दर्द देता है तो दवा भी देता है थक कर बैठ जाता हूं तो मुझे दुबारा चला भी देता है |
2. अगर आप की कदर नहीं हो रही है तो जरा सब्र रखिए पत्थरों की कीमत तभी समझ आती है जब सुनसान सड़क पर कुत्ते घेर लेते हैं |
3. मिले जो तुम्हें खूब तो बेहतर की तलाश करो अगर पा लो सफलता का दरिया, तो फिर मेहनत से समुंदर की तलाश करो |
4. कौन कहता है कि बड़ी गाड़ियों में ही सफर अच्छा होता है अगर सच्चे रिश्ते और अच्छे मित्र साथ हो जिंदगी पैदल से भी मजेदार होती है |
5. दौरे सियासत में यह मंजर भी दिखा दिया अरे इंसान तो छोड़ो मुर्दों को भी लाइन में लगा दिया |
6. चेहरे पर नूर तभी आएगा जब अंदर का गुरूर बाहर आएगा |
7. दुआ करो यारों यह मुसीबत भी टल जाए किसी का घर सूना ना हो हमारा भी बच जाए |
8. झूठ ही झूठ है दुनिया में सच को समझें कैसे..? अब बताओ भला नकाबो से भरे बाजार में आईनों की दुकानें चलेंगी कैसे |
9. जिंदगी में पराया कोई नहीं होता सिर्फ मन का वहम है भरोसा रुका तो इंसान पराया हो जाता है और सांसे रुकी तो शरीर |
10. जिम्मेदारी उसी का इम्तिहान लेती है जिसमें जिम्मेदारी निभाने की हिम्मत हो |
11. मन उदास हो तो एक काम किया करो, भीड़ से हटकर थोड़ा वक्त खुद को दिया करो |
12. आज नहीं तो कभी और आएगा मेहनत वालों का दिन नहीं सीधे दौर आएगा |
13. बदले हुए हालात और बुरा वक्त तो एक वक्त के बाद निकल जाएगा याद तो बस वह रह जाएंगे जो ऐसे समय पर आकर बदल गए थे |
14. मात्र कुछ बीमारों को ऑक्सीजन देने में पूरा सिस्टम बिखर गया जरा सोचो पूरे संसार को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था कैसी होगी ईश्वर का धन्यवाद करें |
15. जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं उसी में सबसे ज्यादा ताकत होती है हमें रुलाने की |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे,कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch Sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते |