कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar
1. हर चीज़ वहीं मिल जाती है जहाँ वो खोई है लेकिन विश्वास वहाँ कभी नहीं मिलता जहाँ वो एक बार खो जाता है |
2. फूल रखिये या मत रखिये किसी की राहों में पर लबों पे सबके लिए दुआ ज़रूर रखिये |
3. एक रंग रिश्तों पर ऐसा लगायें की भीगे हर शब्द पर अर्थ ना बहने पाए |
4. मौका सबको मिलता है वक़्त सबका आता है बस कोई चाल चल जाता है तो कोई बर्दाश्त कर जाता है |
5. बहुत संभल कर चलना पड़ता है सम्बन्धों की बारिश में क्योंकि इसका रेनकोट नहीं मिलता कहीं भी मार्किट में |
6. नए रिश्ते ना बने तो मलाल मत करना पुराने ना टूट जाएँ बस इतना ही ख्याल रखना |
7. किसी ने क्या खूब कहा है कि बनाने वाले तेरी कारीगिरी भी अब पहले सी ना रही तू आज कल इंसान तो बना रहा है पर वो इंसान इंसान नहीं बन पा रहा है |
8. गलत लोगों की जीत उसी समय तय हो जाती है जब सही लोग चुप हो जाते हैं |
9. दिल में घाव कर जाती हैं उनकी निगाहें मुड – मुड कर देखने वाले जब देख कर मुड जाते हैं |
10. संसार में सुई बनकर रहें कैंची बनकर नहीं क्योंकि सुई दो को एक कर देती है मगर कैंची एक को दो कर देती है कहने का अर्थ है कि सबको जोड़ें तोड़ें नहीं क्योंकि मित्रता और रिश्तेदारी सम्मान की नहीं भाव की भूखी होती है बस शर्त यह है कि लगाव दिल से होना चाहिए दिमाग से नहीं |
11. मन को समझने वाली माँ और भविष्य पहचानने वाले पिता यही दुनिया के एकमात्र ज्योतिषी हैं |
12. कर्म के पास ना कागज़ है ना किताब है फिर भी उसके पास सारे जगत का हिसाब है |
13. इंसान की आर्थिक स्थिति चाहे कितनी भी अच्छी क्यों ना हो लेकिन जीवन का सही आनंद लेने के लिए उसकी मानसिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए |
14. एक चाहत होती है अपनों के साथ जीने की वरना पता तो हमें भी है कि मरना तो अकेले है |
15. ईश्वर को आखिरी उम्मीद नहीं पहला भरोसा बनाइये |
16. पसंद उसे कीजिये जो आपमें परिवर्तन लाये वरना प्रभावित तो मदारी भी कर लेते हैं |
17. अगर किसी से कोई गलती होती है और उसकी उस गलती के लिए आप उसे माफ़ ना करके दरवाज़ा बंद कर लेंगे तो यद् रखियेगा कि सच तो बाहर ही रह जायेगा |
18. पूरी जिंदगी इत्र लगा के मर जाईये फिर भी आपकी राख से खुशबू नहीं आयेगी | तो क्यों ना हम अपने इस जीवन में अच्छे कर्मों का इत्र लगायें ताकि मरने के बाद भी हमारे राख से कर्मों की खुशबू आती रहे |
19. व्यक्तित्व की भी अपनी वाणी होती है जो कलम या जीभ के इस्तेमाल के बिना भी लोगों के अंतर्मन को छू जाती है |
20. अगर मित्रता करना आपकी कमजोरी है तो याद रखिये कि आप दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक हैं |
21. परीक्षा हमेशा अकेले में होती है लेकिन उसका परिणाम सबके सामने होता है इसलिए कोई भी कर्म करने से पहले उसके परिणाम पे विचार ज़रूर करें |
22. किसी ने एक व्यक्ति से पूछा कि आप इतना खुश कैसे रहते हैं इस पर बेहद ही खूबसूरत जवाब मिला कि मैं अपने ज़ख्मों को कुछ इस कदर चुप रखता हूँ कि हँसी का एक खंज़र मैं अपने सबसे करीब रखता हूँ |
23. माना कि आप किसी का भाग्य नहीं बदल सकते लेकिन अच्छी प्रेरणा देकर किसी ना किसी का मार्गदर्शन तो कर ही सकते हैं |
24. आप भी समझ रहे हैं हम भी समझ रहे हैं फिर भी दिल के सवालों में हम जाने क्यों उलझ रहे हैं |
25. दूरियों का गम नहीं अगर फासले दिल में ना हों और नजदीकियाँ बेकार हैं अगर जगह दिल में ना हो |
26. मत बनिए बड़ा आदमी छोटेपन का मज़ा अनूठा होता है क्योंकि समंदर में मिलने से पहले तक ही हर नदी का पानी मीठा होता है |
27. निश्छल व्यक्ति के साथ किया गया छल आपके विनाश के समस्त द्वार खोल देता है फिर चाहे आप कितने भी बड़े खिलाडी क्यों ना हों सदैव प्रयास रहे कि जो व्यक्ति आपसे ह्रदय से बात करता हो, उससे कभी मस्तिक्ष से बात ना करें |
28. ना बुरा होगा ना बढ़िया होगा, होगा वैसा जैसा नजरिया होगा |
दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि आपको ये सारे quotes जरुर पसंद आये होंगे, आपको ये कुछ सच्ची और अच्छी बातें | Kuch sacchi or acchi baaten by Rohit Kumar कैसे लगे हमें कमेंट करके जरुर बताएं | आपका feedback हमारे लिए बेशकीमती है | अगर हमारे लिए आपकी कोई राय है तो आप हमें e-mail भी कर सकते हैं, और ऐसे ही अनमोल विचार, सुविचार या मोटिवेशनल कहानियों के लिए आप हमारे ब्लॉग और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं |