- वक्त बदलता दिखाई नहीं देता पर हर एक चेहरे पर दास्ताँ लिख जाता है |
2. कोशिश करो कि सब कुछ टूट जाए पर किसी का मान ना टूटे जो किसी ने अपने से ज्यादा आप पर किया हो |
3. मासूम लोग हमेशा ही धोखा खा जाते हैं क्योंकि वह गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं |
4. दुनिया पर किया गया भरोसा तो टूट सकता है लेकिन दुनिया के मालिक पर किया गया भरोसा कभी नहीं टूटता |
5. एक दर्द को छुपाना कितना मुश्किल है टूट कर फिर से मुस्कुराना उतना ही मुश्किल है |
6. किसी के साथ दूर तक जाओ फिर लौट के आओ फिर देखो लौट कर आना कितना मुश्किल है |
7. रात को फूलों को भी मालुम नहीं होता कि सुबह होने पर मंदिर जाना है या किसी कब्र पर इसलिए जिंदगी चाहे जितनी जियें केवल मस्ती में जियें |
8. जो लोग सब्र के साथ इंतज़ार करना जानते हैं उनके पास हर चीज़ किसी ना किसी तरीके से पहुँच ही जाते हैं |
9. सपने अपलोड तो तुरंत हो जाते हैं पर उन्हें डाउनलोड करने में जिंदगी निकल जाती है |
10. भीड़ में सब लोग अच्छे नहीं होते और अच्छे लोगों की कभी भीड़ नहीं होती |
11. कभी – कभी रिश्तों की कीमत वो लोग समझा देते हैं जिनसे हमारा कोई रिश्ता ही नहीं होता |
12. लोगों को भरपूर सम्मान दीजिये इसलिए नहीं कि ये उनका अधिकार है बल्कि इसलिए कि आपमें संस्कार हैं |
13. अगर मेरी जिंदगी में दुःख ना होते तो मैं अपने रब से दुआ का रिश्ता कैसे निभाती |
14. जो रब को मानता है वो मोहब्बत और माँफी को ना माने ऐसा हो ही नहीं सकता |
15. पूछता है कोई मुझसे कि दुनिया में मोहब्बत बची है कहाँ मुस्कुरा देती हूँ और याद आ जाती है माँ |
16. कई लोग ऐसे होते हैं कि आप उनके साथ कितना ही बर्ताव कर लो, उनके साथ जो मर्ज़ी बर्ताव कर लो लेकिन वो आखिर में अपनी औकात दिखा ही देते हैं और बता देते हैं कि वो कभी किसी के नहीं हो सकते चाहे आप उनके लिए जान दे दो |
17. जिनमे अकेले चलने का हौसला होता है उनके पीछे ही काफिला होता है |
18. कुछ बातें दिल में दफ़न हो जाएँ तो ही बेहतर हैं क्योंकि कई बातें लोगों का दिल तोड़ देती हैं |
19. दुनिया को अक्सर वही लोग बदलते हैं जिन्हें दुनिया दुनिया कुछ करने के लायक भी नहीं समझती |
20. अच्छा नहीं होता बहुत अच्छा होना भी |
21. तोडकर जोड़ लो चाहे हर चीज दुनिया की सब कुछ काबिल-ए-मरम्मत है सिवाए ऐतबार के |
22. शब्द कितनी भी समझदारी के साथ क्यों ना इस्तेमाल कीजिए फिर भी सुनने वाला अपनी योग्यता और मन के विचारों के अनुसार ही उसका मतलब समझता है |
23. रिश्ते मोतियों की तरह होने चाहिए जो अगर टूट जाएँ या गिर भी जाएँ तो उसे हमेशा अपना समझ कर उठा लेना चाहिए |
24. दुनिया की सबसे अच्छी किताब आप स्वयं हैआप स्वयं को समझ लीजिए सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा |
25. जिंदगी में वक्त ऐसा भी आता है जब आंसू बाहर गिरने के बजाय दिल पर गिरने लगते हैं और लोग समझते हैं कि इसे सब्र आ गया |
26. कल मेरा था आज तुम्हारा है किसी और का होगा जरा सोच कर तो बताना कि वक्त भला कब और किसका हुआ है |
27. मेरी अच्छाई पर सब खामोश रहते हैं और बुराई पर गूंगे भी बोल पड़ते हैं |
28. हम जिसे चाहते हैं वो हमें भुला दे तो हम दुखी हो जाते हैं अब जरा यह सोचिए कि हम भला कौन सी बड़ी हस्ती हैं क्योंकि जिसने इस दुनिया की रचना की है इंसान तो उसे भी भुला देता है |