1. रोटियां उन्ही की थालीयों से कूड़े तक जाती हैं जिन्हें एहसास ही नहीं होता कि भूख क्या है |
2. हकीकत को तलाश करना पड़ता है अफवाहें तो घर बैठे आप तक पहुंच जाती हैं |
3. जीवन में कुछ एहसास ऐसे होते हैं जिन्हें आप केवल महसूस कर सकते हैं, उन्हें ना लिख सकते हैं, ना आप किसी से कह सकते |
4. प्रत्येक व्यक्ति परमात्मा को अपने भीतर लिए बैठा है बस थोड़े से पत्थर छाँटने हैं, थोड़ी छेनी उठानी है उस छेनी का नाम साधना है |
5. किसी में कोई कमी दिखाई दे तो बात करें लेकिन हर किसी में कमी दिखाई दे तो खुद से बात करें |
6. पैसों की तंगी में अक्सर लोगों को पढ़ाई छोड़ते सुना है लेकिन बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, गांजा, शराब छोड़ते किसी को नहीं देखा |
7. बस यही सोचकर हमेशा लड़ता आया हूं कि धूप कितनी भी तेज हो वो समंदर नहीं सुखा सकता |
8. निभाते नहीं है लोग आजकल वरना इंसानियत से बड़ा कोई रिश्ता नहीं है |
9. जब तक एहसास रहेंगे दर्द हजार रहेंगे और पत्थर हो जाने पर फायदे बहुत रहेंगे |
10. थोड़ा सा प्यार का अहसास तो देकर देखिए साहब इंसान का हृदय भी टचस्क्रीन हैं |
11. ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं और अनुभव से अर्थ |
12. ईश्वर के पास मौन प्रार्थनाएं बहुत जल्दी पहुँचती हैं क्योंकि वह शब्दों के बोझ से मुक्त होती हैं |
13. मुस्कुराते फूलों में ना दिखा तो पत्थर की मूरत में क्या दिखेगा ईबादत की नज़र से देखेंगे तो ज़र्रे ज़र्रे में खुदा मिलेगा |
14. जीवन सिर्फ अपने होने में है किसी और के होने में नहीं |
15. इस दुनिया में सम्मान से जीने का सबसे महान तरीका है कि वह बनें होने का दिखावा करते हैं |
16. रो-रोकर खुद मर जाने से बेहतर है हंस-हंसकर दुनिया को मार दो |
17. अगर किसी से उम्र भर रिश्ता रखना है तो अपने दिल में कब्रिस्तान बना लो जहां उसकी गलतियों को दफना सको |
18. कुछ चीजें कमजोर की हिफाजत में भी महफूज रहती हैं जैसे मिट्टी की गुल्लक में लोहे के सिक्के बशर्ते विश्वास होना चाहिए |
19. मनुष्य जब धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास करता है तो भीतर स्वयं ही ईश्वर का प्रकाश अंकुरित होने लगता है |
20. प्रकृति ने केवल दो ही रास्ते दिए हैं तो देकर जाएं या फिर छोड़कर जाएं साथ ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं है |
21. बारिश के पानी का कोई रंग नहीं होता लेकिन जब वह बरसता है तो सारी कायनात को रंगीन बना देता है |
22. याद रखें जो जीवन शेष है वही विशेष है |
23. जितना आप दूसरे लोगों से दूर हो कर चलेंगे, अपने आप में चलेंगे, दूसरों को छोड़ेंगे और स्वयं में चलेंगे अपने ही ज्यादा गहराई में आप पहुंचेंगे और यह एक बड़ा रहस्य है कि आपके भीतर आप जितनी गहराई में पहुंचेंगे आपके बाहर का जीवन उतना ही ऊंचाई को उपलब्ध हो जाएगा |
24. जिसका मन पवित्र है बस वही मित्र है |
25. भगवान का निरादर इस बात में नहीं कि आप मंदिर नहीं गए बल्कि इस बात में है कि मंदिर जाकर भी आप संसार की वस्तुएं मांग कर लौट आए उसे नहीं मांगा इसे मांगने से सब मांगे मिट जाती हैं |
26. अच्छे दोस्त सफेद रंग जैसे होते हैं जैसे सफेद में कोई भी रंग मिलाओ तो वह नया रंग बन सकता है पर दुनिया के सारे रंग मिलाकर भी सफेद रंग नहीं बना सकते |
27. सच्चा इंसान सादे कपड़ों से भी चमकता है और झूठा इंसान सूट-बूट में भी फीका पड़ जाता है |
28. जेब खाली हो फिर भी मना करते नहीं देखा मैंने पिता से अमीर इंसान नहीं देखा |
29. ज़िद होना चाहिए जीतने के लिए वरना हारने के लिए तो एक डर ही काफी है |
30. साथ छोड़ने वालों को तो सिर्फ बहाना चाहिए होता है वरना जो साथ निभाना चाहते हैं वो मौत की दहलीज तक साथ नहीं छोड़ते |