1. कैसे खिलेंगे जिंदगी के फूल अगर ढूंढते रहेंगे एक दूसरे की भूल |
2. झूठ बोलने के लिए जुबाँ चाहिए वरना सच बोलने के लिए तो आंखें ही काफी हैं |
3. सबक वही याद रहते हैं जो वक्त और इंसान सिखाते हैं |
4. किसी के लिए समर्पण करना मुश्किल नहीं है मुश्किल तो उस इंसान को ढूंढने में हैं जो आपके लिए समर्पण करें |
5. जरूरी नहीं कि कुछ चीज तोड़ने के लिए पत्थर ही मारा जाए कभी-कभी लहजा बदल कर बोलने से भी बहुत कुछ टूट जाता है |
6. इंसान की सोच अच्छी होनी चाहिए क्योंकि नजर का इलाज तो संभव है लेकिन नजरिए का नहीं |
7. जो चीजें आज आपके पास हैं वह भी बहुतों के पास नहीं हैं इसलिए दूसरी चीजों के लिए निराश होने से अच्छा है कि जो आज हैं उनका आनंद लें और बाकी के लिए प्रयास करते रहें |
8. खूबी और खामी दोनों होती है इंसान में जो तराशता है उसे खूबी नजर आती है और जो तलाशता है उसे खामी नजर आती है |
9. चीजें ना हासिल हो तभी तक अच्छी हैं वरना हासिल होने के बाद तो उनकी कद्र खत्म हो जाती है |
10. अगर आप सोचते हैं कि लोग साथ देंगे तो पहले आप यह जान लें कि आप से बड़ी आपकी ताकत कोई नहीं बन सकता |
11. दूसरों के लिए भी वही चाहें जो आप अपने लिए पसंद करते हैं |
12. किसी से रास्ता पूछने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं वह स्वयं तो रास्ता भटका हुआ नहीं है |
13. जिंदगी में अगर कुछ होना पड़े तो यह दो लाइन जरूर याद रखना जो खोया उसका गम नहीं और जो पाया वो किसी से कम नहीं, जो नहीं है वह एक ख्वाब है लेकिन जो मिला है वह लाजवाब है |
14. वक्त के साथ बदलने का हुनर तो हर कोई रखता है दोस्त मजा तो तब है जब वक्त बदल जाए लेकिन इंसान ना बदले |
15. तूफ़ान का आना भी जरूरी है जिंदगी में तभी तो पता चलता है कि कौन हाथ पकड़कर साथ चल रहा है और कौन हाथ छुड़ाकर भाग रहा है |
16. बहुत संभल कर बोलिए क्योंकि अनजाने में कभी-कभी आपके शब्द सामने वाले पर सदियों का बोझ छोड़ देते हैं |
17. रिश्ते निभाना हर किसी के बस की बात नहीं खुद को दुख देना पड़ता है दूसरों को सुख देने के लिए |
18. सबसे बड़ा जादू तो उधार है लेने वाला ही गायब हो जाता है |
19. गलत लोग सबकी जिंदगी में आते हैं लेकिन सबक हमेशा सही देकर जाते हैं |
20. अजीब फितरत हो रही है हम इंसानों की हमें अपना दुख भी दर्द देता है और दूसरों का सुख भी |
21. नाम होते हैं कुछ रिश्तो के और कुछ रिश्ते नाम के होते हैं |
22. विश्वास तो जुएँ कि खेल की तरह होता है जिसके जज्बात पक्के हैं उसकी हार पक्की है |
23. भ्रम हमेशा रिश्तो को बिखेरता है और प्रेम से अजनबी भी बंध जाते हैं |
24. छोड़ दीजिए किस्मत की लकीरों पर यकीन करना क्योंकि जब जान से प्यारे लोग बदल सकते हैं तो किस्मत क्या चीज है |
25. किसी के साथ पूरी उम्र अच्छा कर लें लेकिन किसी कारण मजबूरी में कभी एक बार अच्छा ना कर पाओ तो सारी अच्छाईयाँ गड्ढे में गिर जाती हैं |
26. तारों में अकेला चांद जगमगाता है मुश्किलों में अकेला इंसान डगमगाता है कांटो से घबराना मत क्योंकि कांटों में ही अकेला गुलाब मुस्कुराता है |
27. जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता उन्हें माफ कर दो और जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता उन्हें भुला दो |
28. अकेलापन इंसान को बहुत मजबूत बना देता है परिस्थिति कोई भी हो वह हर हाल में रह लेता है |
29. हर कोई यह ढूंढने में लगा है कि मंगल ग्रह पर जीवन है कि नहीं पर कोई यह क्यों नहीं ढूंढता कि हमारे जीवन में मंगल है कि नहीं |