1. तेरी नेकी का लिबास ही तेरा बदन ढकेगा ए बन्दे सुना है ऊपर वाले के घर कपड़ों की दुकान नहीं होती |
2. इंसान भी अजीज मिजाज का है जो उसकी तबीयत को समझे वह अच्छा लगता है और जो उसकी नियत को समझे वह बुरा लगता है |
3. ठोकरों से गिरो तो कोई बात नहीं बस किसी की नजरों से मत गिरना |
4. गुस्सा करने के बदले रो लेना अच्छा है क्योंकि गुस्सा दूसरों को तकलीफ जबकि आंसू चुपचाप आत्मा से बहकर हृदय को स्वच्छ करते हैं |
5. जो लोग अपने मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए मन शत्रु के समान कार्य करता है |
6. बुरा वक़्त रुलाता ज़रूर है मगर बहुत कुछ सिखा जाता है |
7. चाहे आप खुद को भी तोडकर भी रख दें उसके बाद भी ये दुनिया चाहे आप खुद को भी तोड़ कर रख देंआपसे खुश नहीं होगी |
8. जीवन में सिगरेट, शराब, जुएँ से भी पहले छोड़ने लायक कुछ है तो वो है दूसरों से उम्मीद |
9. किसी के घर में बेटी होने पर वो मिठाई तक नहीं बाँटता लेकिन जमाने में बहु हीरे जैसी खोजते फिरता है |
10. चमक सबको नज़र आती है और अँधेरा कोई देख नहीं पाता उगते हुए सूरज को तो सभी नमस्कार करते हैं लेकिन डूबते हुए सूरज पर कोई ध्यान भी नहीं देता |
11. सबसे बड़ी हक़ीक़त ये है कि लोग आपके बारे में अच्छा सुनने पर शक करते हैं लेकिन बुरा सुनने पर तुरंत यकीन कर लेते हैं |
12. कुछ गम, कुछ ठोकरें, कुछ चीखें उधार देती है कभी – कभी जिंदगी मौत आने के पहले ही मार देती है |
13. माँ वो तख्ति है जिस पर औलाद कुछ भी लिख सकती है मगर मां सिर्फ और सिर्फ मोहब्बत लिखती है |
14. फूलों की तरह मुस्कुराते रहिए भंवरों की तरह गुनगुनाते रहिए चुप रहने से उदास हो जाते हैं रिश्ते भी कुछ उनकी सुनिए कुछ अपनी सुनाते रहिए |
15. जिंदगी से परेशान मत हुआ करो दोस्तों ऊपर वाले ने सबको खूबसूरत बनाया है किसी को अच्छी सूरत देकर तो किसी को अच्छा दिल देकर |
16. उड़ने दो मिट्टी को आखिर कहां तक उड़ेगी हवाओं ने जब साथ छोड़ा तो जमीन पर ही गिरेगी |
17. कोई काम शुरू करने से पहले स्वयं से यह तीन प्रश्न कीजिए मैं यह क्यों कर रही हूं ? इसके परिणाम क्या हो सकते हैं ? और क्या मैं इसमें सफल होऊँगी ? जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जाएं तभी आगे बढ़े |
18. जिंदगी में कुछ बातें सच्ची हैं, कुछ झूठी हैं, कुछ ख्वाब सी हैं, कुछ बेख्वाब सी |
19. जिंदगी में कुछ लोग मिले, कुछ अपने हुए, कुछ पराये हुए, कुछ जिंदगी में आकर रुक गए, कुछ आकर भी चल दिए, इस जिंदगी ने हमें बहुत कुछ दिया लेकिन कुछ छीन भी लिया और कुछ सिखा भी दिया |
20. जिंदगी में कुछ फैसले बहुत सख्त होते हैं और यही फैसले जिंदगी का रुख बदल देते हैं |
21. जरूरी नहीं कि सब कुछ हासिल हो जाए कुछ किस्से दिल में भी धड़कते रह जाते हैं |
22. जो लोग आलोचना से डरते हैं वह लोग जीवन में कुछ नहीं कर पाते सफर जितना शानदार होगा मंजिल उतनी ही शानदार होगी |
23. दुनिया की सबसे सस्ती चीज है मशवरा एक से मांगो तो हजार देते हैं और दुनिया की सबसे महंगी चीज है मदद हजार से मांगो तो एक करता है |
24. अपनी ऊंचाई पर ज्यादा घमंड ना करना ऐ दोस्त सुना है बादलों को भी पानी ज़मीन से ही उठाना पड़ता है |
25. हर व्यक्तिअपने कार्यों से महान होता है अपने जन्म से नहीं |
26. रिश्ता क्या है ये जानने से अच्छा है कि उन रिश्तों में अपनापन कितना है ये महसूस किया जाए |
27. किसी को प्रणाम करना या नमस्कार करना यह तोआपकी विनम्रता का प्रतीक है यदि आप किसी को प्रणाम करते हैं तो आप ईश्वर को याद करते हैं |
28. एक सच्ची बात है कि कमियाँ तो सबमे होती हैं लेकिन अक्सर हमे नज़र सिर्फ दूसरों में ही आती है |
29. इज्जत और तारीफ़ माँगी नहीं जाती कमाई जाती है |
30. सब दुखी हैं इस संसार में सुखी कौन है क्योंकि किसी को अपना दुख दर्द देता है तो किसी को दूसरों का सुख दर्द देता है |