1. खुद को खुद के अंदर ही सर्च करो अपने कर्मों पर भी कभी तो रिसर्च करो |
2. क्रोध एक ऐसा हुनर है जिसमें फंसते भी आप हैं, उलझते भी आप हैं, पछताते भी आप हैं और पिछडते भी आप हैं |
3. पीपल के पत्तों जैसा मत बनिए जो वक्त आने पर सूख कर गिर जाते हैं बनना है तो मेहंदी के पत्तों जैसा बनिए जो पिसकर भी दूसरों की जिंदगी में रंग भर देते हैं |
4. खुद की समझदारी ही अहमियत रखती है वरना याद रखिए कि अर्जुन और दुर्योधन दोनों के गुरु एक ही थे |
5. बड़े ही शर्म की बात है कि रिश्तो के दलदल भी कुछ ऐसे निकल रहे हैं कि हर साजिश के पीछे अपने ही निकल रहे हैं |
6. कुछ रिश्तो में इंसान अच्छा लगता है और कुछ इंसानों से रिश्ता अच्छा लगता है |
7. गिरते हुए पत्ते सबक देते हैं कि बोझ बन जाओगे तो अपने भी गिरा देंगे |
8. कभी किसी की अंतिम यात्रा पर जाओ तो यह मत समझना कि आप उन्हें उनकी मंजिल तक ले जा रहे हो बल्कि यह समझना कि वह लेटा हुआ इंसान आपको मंजिल दिखाने ले जा रहा है |
9. जो निभा दे साथ जितना उस साथ का भी शुक्रिया छोड़ दे जो बीच मे उस हाथ का भी शुक्रिया |
10. अकेले ही गुजरती है यह जिंदगी क्योंकि लोग तस्सलियाँ तो देते हैं पर साथ नहीं |
11. जिंदगी में अगर कोई अच्छा लगे तो उसे सिर्फ चाहना प्यार मत करना क्योंकि प्यार तो खत्म हो जाता है मगर चाहत कभी खत्म नहीं होती |
12. अगर किसी बच्चे को उपहार ना दिया जाए तो वह कुछ समय के लिए रोएगा मगर यदि उसे संस्कार ना दिए जाएं तो वह जीवन भर रोएगा |
13. सारी जिंदगी रख लीजिए रिश्तो का भ्रम आप लेकिन सच तो यह है कि आपके खुद के सिवा दूसरा आपका और कोई नहीं होता |
14. आपने लोगों से अक्सर सुना होगा कि वक्त बदलता है लेकिन अब वक्त ने भी दिखा दिया कि लोग भी बदलते हैं |
15. हंसते चेहरे को देख कर यह मत सोचिएगा कि उनको गम नहीं हैं कि यह सोचियेगा कि उनमें सहन करने की ताकत ज्यादा है |
16. हर इंसान अपनी जुबान के पीछे छिपा हुआ है अगर उसे समझना है तो उसे बोलने दीजिए |
17. यह बात बिल्कुल सच है कि कामयाबी हाथों की लकीरों में नहीं माथे के पसीने में होती है |
18. कभी फुर्सत में अपनी कमियों पर गर्व कीजिएगा आपको दूसरों के आईना बनने की ख्वाहिश मिट जाएगी |
19. खामोशी आपको हमेशा पीछे ही खींचती है और वह तब तक खींचती है जब तक कि आप अपने रिश्तो को खो ना दें |
20. एक दिन उम्र की तलाशी ली तो जेब से लम्हे बरामद हुए कुछ गम के थे, कुछ नम से थे, कुछ टूटे हुए थे, बस कुछ ही सलामत थे बचपन के थे |
21. जिंदगी जख्मो से भरी है वक्त को मरहम बनाना सीख ले ए इंसान हारना तो है मौत के सामने फिलहाल जिंदगी के सामने जीना सीख ले |
22. उनके लिए कभी मत जिईये जो पूरी दुनिया के लिए खूबसूरत हो जीना हो तो केवल उनके लिए जिइये जोआप की दुनिया को खूबसूरत बनाएं |
23. निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़ें क्योंकि लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है |
24. जिंदगी बहुत कीमती है इसे प्यार से जियो रोज इतना काम करो गम को डिलीट करो, खुशियों को सेव करो, रिश्तो को रिचार्ज करो, दोस्ती को डाउनलोड करो, दुश्मनी को इरेज़ करो |
25. जिंदगी उसी को आजमाती है जो हर मोड़ पर चलना जानता है कुछ पाकर तो हर कोई मुस्कुराता है जिंदगी तो उसी की होती है जो सब खोकर भी मुस्कुराना जानता है |
26. सबको गिला है बहुत कम मिला है लेकिन जरा यह तो सोचिए कि जितना आपको मिला है इतना कितनों को मिला है |
27. रोज कम से कम एक अनजान व्यक्ति को देखकर जरूर मुस्कुराइए ताकि वह अपनी सारी समस्याओं को भूलकर यह सोचे कि आखिर यह था कौन |